


-शैक्षणिक गतिविधि
-राज्यसभा सांसद नीरज शेखर रहे आयोजन के मुख्य अतिथि
-राज्यसभा सांसद ने स्कूली छात्रों की प्रतिभा को खूब सराहा

शशिकांत ओझा
बलिया : विहान विद्यापीठ पकड़ी सागरपाली में शनिवार को साइंस एक्जीबिशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूली युवा वैज्ञानिकों ने एक से बढ़कर एक माडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच अतिथियों और अभिभावकों को दिखाई। आयोजन के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर रहे। मुख्य अतिथि ने स्कूली छात्रों की प्रतिभा को खूब सराहा।






विहान विद्यापीठ में आयोजित साइंस एक्जीबिशन में विद्यालय के लगभग दो दर्जन छात्रों की टोली ने प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, भूकंप चेतावनी यंत्र, सौर ऊर्जा संरक्षण संयंत्र सहित दर्जनों माडल के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक सोच को परोसा। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने एक एक स्टार पर जाकर बच्चों के माडल के बारे में जानकारी हासिल की। सांसद ने माडल से संबंधित सवाल भी बच्चों से किया जिसका बच्चों ने सम्यक जवाब दिया। सांसद ने ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों की प्रतिभा देख दंग रह गए। उन्होंने विद्यालय परिवार की उन्मुख सराहना की। इससे पूर्व मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के विद्यालय में आगमन पर विद्यालय की छात्राओं ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती और विद्यालय के चेयरमैन रहे वरिष्ठ पत्रकार पं प्रमोद उपाध्याय के चित्र पर माला भी चढ़ाई। विद्यालय के चेयरमैन अजय उपाध्याय बबुआ जी, प्रबंध निदेशक नितीश उपाध्याय और प्रिंसिपल सीके सिंह ने मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा को सराहते हुए विद्यालय की मेहनत को भी सराहा। पं प्रमोद उपाध्याय को याद करते हुए कहा कि हमारे अभिभावक रहे पं प्रमोद उपाध्याय का यह सपना अब मूर्त रूप ले लिया है। ग्रामीण परिवेश में बेहतर शिक्षा उनका सपना था।

प्रबंध निदेशक नितीश कुमार उपाध्याय ने सभी का स्वागत करते हुए आभार की प्रदर्शित किया। इस दौरान अदालत सिंह, सिद्धार्थ शंकर सिंह गोलू, विक्की कुमार सिंह, राजेंद्र यादव, अमित गिरि, रियाजउद्दीन राजू आदि मौजूद रहे।









