
शशिकांत ओझा
बलिया : विहान विद्यापीठ के त्रि-दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को विद्यार्थी खिलाड़ियों ने खूब दम दिखाया। प्रधानाचार्य सीके सिंह पूरे दिन विहान विद्यापीठ के खेल मैदान में ही जमें रहे। स्कूली खिलाड़ियों ने लंबी कूद, कबड्डी, गोला फेंक, म्यूजिक चेयर, रस्साकसी सहित कई खेल में अपने हुनर का दमदार प्रदर्शन किया।
खेल महोत्सव के दूसरे दिन भी दौड़ प्रतियोगिता, कबड्डी, लंबी कूद एवं रिले रेस आकर्षण का केंद्र रहीं। नौनिहालों द्वारा प्रस्तुत बॉल बैलेंसिंग एवं फ्रॉग जंप में भी विद्यार्थियों का हुनर दिखा। खेल महोत्सव का समापन शनिवार को होगा। प्रधानाचार्य सीके सिंह ने बताया कि समापन दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। समापन समारोह में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में उत्तर प्रदेश बालिका क्रिकेट टीम (अंडर-19) की कोच करिश्मा वार्ष्णेय होंगी।




