Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

दुबहड़ ब्लॉक को विकास की गति देने में मनोयोग से जुटे ब्लॉक प्रमुख

-विकास कार्यों को आयाम

-विकासखंड दुबहड़ के लगभग आधा दर्जन गांवों में यात्री प्रतिक्षालय का हुआ उद्घाटन

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : क्षेत्र पंचायत दुबहड़ विकास की राह पर अग्रसर है। ब्लॉक प्रमुख देवनारायण सिंह पुना मनोयोग से विकासखंड को बेहतर बनाने में जुटे हैं। सोमवार का दिन दुबहर ब्लॉक के विकास में मील का पत्थर साबित हुआ, क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत आधा दर्जन गांवों में यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण संपन्न हुआ। चंद्रपुरा, शीतल दवनी, शेर, सराक, बिशनी डेरा दुबहर, उदयपुरा का उद्घाटन किया गया।

ब्लॉक प्रमुख देवनारायण सिंह पुना ने सभी यात्री प्रतिक्षालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान कहा कि ब्लॉक को विकसित ब्लॉक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य होता रहेगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मानवेंद्र विक्रम सिंह, प्रधान माल सिंह उदयपुरा, सरॉक प्रधान श्रीकृष्ण राजभर, क्षेत्र पंचायत सदस्य बिरनी देवी, बृजराज सिंह, उपेंद्र सिंह, राजकुमार चौहान, चंदन सिंह शेर, मुन्ना पासवान ,मुन्ना यादव, मन्नू सिंह, टिंकू पांडे ,दिलीप यादव, अनिल सिंह ,रणजीत सिंह, राकेश सिंह, कुशल सिंह, प्रशांत तिवारी व  दिनेश सिंहसिंह मौजूद थे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking