Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर सहित कई स्थानों पर पौधरोपण

-विश्व पर्यावरण दिवस

-जिले के साहित्यकारों और नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन ने लगाए पौधे

शशिकांत ओझा 

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया :  लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव की मतगणना के अगले दिन बुधवार को जिले में विश्व पर्यावरण दिवस का जगह जगह पर भव्य और दिव्य आयोजन हुआ। समाज की अग्रणी पंक्ति में रहने वाले विशिष्ट जनों ने पौधरोपण करते हुए उनकी रक्षा संरक्षा करने का संकल्प लिया।

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में वृहद पौधरोपण कुलपति के नेतृत्व में हुआ। जनपद के साहित्यकारों ने भी कुंवर सिंह इंटर कालेज में पौधरोपण किया। नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन अमरजीत सिंह ने भी इस पर्व पर पौधरोपण किया।

जननायक चंंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के साथ परिसर के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने पौधरोपण किया। नीम, कचनार, अर्जुन, शहतूत, हरसिंगार, अमलतास आदि छायादार एवं औषधीय गुणों वाले 21 पौधों को परिसर में विभिन्न स्थानों पर लगाया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि बदलते मौसम ने वृक्षों, वनस्पतियों के महत्त्व को पूरी मानवता को समझाया है। आज जो प्रचंड गर्मी पड़ रही है, तापमान 50 डिग्री के करीब पहुँच रहा है, यह मनुष्य जाति को प्रकृति की एक चेतावनी है। हमें फिर से प्रकृति के महत्त्व को स्वीकारना होगा। भारतीय परंपरा ने प्रकृति के विभिन्न अवयवों पर्वत, नदी, वृक्ष आदि को जो सम्मान दिया, आज उस चेतना को अपनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर निदेशक, शैक्षणिक डाॅ. पुष्पा मिश्रा, प्रो. अशोक सिंह, परिसर के प्राध्यापक गण डाॅ. संजीव कुमार, डाॅ. शशिभूषण, डाॅ. रूबी, डाॅ. छबिलाल, डाॅ. स्मिता, डाॅ. विवेक, डाॅ. लालविजय सिंह तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ साहित्यकारों ने पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद के वरिष्ठ साहित्यकारों ने कुंवर सिंह इंटर कॉलेज एवं अन्य जगहों पर छायादार एवं फलदार वृक्षों का रोपण किया। मौके पर प्रधानाचार्य डॉ शशि प्रेमदेव, संयोजक डॉ नवचंद्र तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य रामेश्वर सिंह, प्रधानाचार्या उमा सिंह, डॉ कादंबिनी सिंह, डॉ फतेहचंद बेचैन, डॉ अरविंद उपाध्याय, श्री राम प्रसाद सरगम, दूधनाथ यादव, रोहित आदि थे।

बताते चले कि डॉ नवचंद्र तिवारी अपने वैवाहिक वर्षगांठ पर भी वर्षों से पौधरोपण करते आ रहे हैं। साहित्यकारों ने भी लोगों से ऐसा ही करने की अपील की व कहा कि जन्मोत्सव, वर्षगांठ या विशेष अवसरों पर हमें पेड़-पौधे लगाने चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति कम से कम पांच पेड़ अवश्य लगाए। यह सबसे बड़ा उपहार होगा। वरना इस प्यारी धरती को रेगिस्तान होते देर नहीं लगेगी।

चितबड़ागांव चेयरमैन अमरजीत सिंह ने किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर पंचायत चितबडागांव कार्यालय परिसर में चेयरमैन अमरजीत सिंह ने पौधरोपण किया। चेयरमैन ने कहा कि पौधों को लगाने के साथ ही उसे पेड़ बनने तक बचाने का काम जब सभी मिलकर संकल्प करेंगे तभी ये पौधे कल पेड़ बनकर हमारी रक्षा करेंगे। इसके बिना जीवन की बात सोचना भी बेमानी होगी। इस मौके पर  चेयरमैन अमरजीत सिंह एवं अधिशासी अधिकारी धर्मराज सहित नगरपंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking