Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

विश्व डाक दिवस : प्रधान डाकघर पर दिखा अद्भुत दीपावली सा नजारा

-अलौकिक सजावट

-राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की तर्ज पर हुई अनोखी सजावट से दिखा दिव्य विहंगम नजारा

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बरिया : राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर शासन के निर्देश पर सभी सरकारी भवनों को सजाया तो जाता है पर विश्व डाक दिवस पर सोमवार की शाम प्रधान डाकघर की अद्भुत सजावट हुई। डाकघर को देखने मात्र से लोगों को लगा कि दीपावली आज ही है। दिव्य झालरों से विद्युत सजावट और डाकघर का नजारा देखने लायक रहा।

डाक अधीक्षक हेमंत कुमार और उनकी टीम ने विश्व डाक दिवस को उत्सव की तर्ज पर मनाया। शाम होते ही जब डाकघर झालरों की चमक बिखेरने लगा तो लोगों को लगा शायद यहां कोई उत्सव आयोजन है। जब लोगों को पता चला कि आज विश्व डाक दिवस पर डाकघर को सजाया गया है तो लोगों ने डाक अधीक्षक को साधुवाद दिया। प्रधान डाकघर का नजारा देखने योग्य था। डाकघर प्रत्येक आने जाने वाले को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। डाक विभाग देश के सबसे पुराने विभागों में से एक है जो कि देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पूरे विश्व में नौ अक्टूबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस’ मनाया जाता है। इस बार इसकी थीम ‘टूगेदर फॉर ट्रस्ट’ है। ‘डाकिया डाक लाया’ से ‘डाकिया बैंक लाया’ तक के सफर में डाक सेवाओं ने तमाम नए आयाम रचे हैं। तमाम ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों का डाक विभाग गवाह रहा है। देश की सीमाओं से परे अन्य देशों तक पहुँचने में भी हमारी मदद करता है। इसी कारण विश्व डाक दिवस भव्यता से मनाया जाता है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking