-विश्व दिव्यांग दिवस पर
-15 जून तक किया जा सकेगा आवेदन, तीन दिसंबर को मिलेगा पुरस्कार


बलिया : दिव्यांगजन और संबंधित संस्था जो बेहतरीन कार्य करती है उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का मौका है। तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाएंगे। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजीव कुमार यादव ने उक्त जानकारी देते हुए कहा है कि इच्छुक लोग आवेदन करें। आवेदन 15 जून तक किया जा सकता है।
कहा कि सर्वसाधारण को सूचित किया है कि 03 दिसम्बर 2022 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रेणी के राष्ट्रीय पुरस्कार भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली द्वारा दिये जायेंगे। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी तथा आवेदन पत्रों के प्रारूप भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली की वेबसाइट disabilityaffairs.gov.in से प्राप्त किये जा सकते हैं।
इच्छुक संस्था / व्यक्ति द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन समस्त प्रपत्रों के साथ जनपद स्तर पर कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण, विकास भवन, बलिया में 15 जून 2022 तक जमा किये जा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, बलिया के कक्ष सं0 07 में सम्पर्क किया जा सकता हैं।

