Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

सार्वजनिक शौचालय को चालू कराने के लिए प्रदर्शन

-आधी आबादी मांग रही इज्जत घर
-नगर पंचायत बांसडीह में अध्यक्ष महिला, एसडीएम और सीओ महिला फिर भी महिलाओं का ध्यान नहीं

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

रविशंकर पांडेय
बांसडीह (बलिया) : आदर्श नगर पंचायत बांसडीह के वार्ड न सात में महिलाओं के लिये बने दो सार्वजनिक शौचालयों को नगर पंचायत प्रशासन द्वारा निर्माण के बाद खोले नहीं जाने पर मंगलवार को महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। यह स्थिति वहां हुई जहां नगर पंचायत अध्यक्ष, उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी तीनों जिम्मेदार महिला ही हैं।

वार्ड के महिलाओं को हो रही कठिनाइयों को लेकर आज महिलाओं ने सांकेतिक रूप से शौचालय के भवन पर खड़े होकर अपना विरोध दर्ज कराया और तत्काल उसे खोले जाने की मांग की। बताते चले कि नगर पंचायत के वार्ड सात में दो नवनिर्मित महिलाओं के लिये सार्वजनिक शौचालय विगत कई महीनों से बनकर तैयार है लेकिन अब तक नगर पंचायत द्वारा उसे खोला नही जा रहा है जिसके कारण स्थानीय महिलाएं खुले में शौच जाने के लिये मजबूर है।

भाजपा बाँसडीह मंडल अध्यक्ष और नामित सभासद प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि उक्त शौचालय को खोले जाने हेतु वह विगत तीन महीने पहले अवगत कराने के साथ ही सम्बंधित स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को भी पत्रक के माध्यम से अवगत करा चुके है लेकिन नगर पंचायत के जिम्मेदार लोग उदासीन बने हुये है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा है कि कोई महिला खुले में शौच ना जाये और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाया जाए। लेकिन नगर पंचायत में इस अभियान की खिल्ली उड़ायी जा रही है। सभासद श्री ओझा ने चेतावनी देते हुये कहा कि अगर तत्काल उक्त दोनों शौचालयों को नहीं खोला गया तो इसको लेकर वह स्थानीय महिलाओं के साथ शासन को अवगत करायेंगे और जरूरत पड़ी तो सड़क पर भी उतरने के लिये तैयार है। इस मौके पर लालती देवी, उर्मिला देवी, पार्वती देवी, शशिकला चौहान, बिंदु देवी, जानकी देवी, तेजबहादुर रावत, मनीष भारती, राकेश प्रजापति, सरस्वती देवी सहित आदि महिलाएं उपस्थित रही।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking