अन्य उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

शशिकांत ओझा

बलिया : स्थानीय‌ थानाक्षेत्र के ग्राम सभा मथौली के एक पुरवा बभनौली में‌ लगभग 26 वर्ष युवक का आम के पेड़ लटकता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाते ही‌  मौके पर थानाध्यक्ष अपने हमराही के साथ पहुँच गये। शव का शिनाख्त होने पर पुलिस ने मृतक के परिजनों‌ को‌ बुलाकर और शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम‌ के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

जानकारी के मुताबिक  राजेश खरवार पुत्र स्व. राम अध्योध्या खरवार निवासी महराज पुर बुधवार की शाम अपने घर से किसी काम करने‌ के लिए निकला था। देर रात्री तक वह घर नहीं पहुंचा। गुरुवार की सुबह राजेश का आम के पेड़ पर प्लास्टिक के फंदे में लटकता हुआ शव मिला। जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुँचे। उसके भाई संजय का कहना है कि शाम पांच बजे घर से वह किसी काम के लिए निकला था और देर रात्रि तक नहीं पहुंचा। आसपास में बहुत खोजबीन‌ हुई पर पता नहीं चला।