Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

अपर जिलाधिकार व अपर पुलिस अधीक्षक ने की संभ्रांत नागरिकों से संवाद

-विधान सभा चुनाव 2022
-सभी को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश, लड़कियों से वार्ता कर दी शुभकामना

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी रसड़ा और उप जिलाधिकारी रसड़ा की उपस्थिति में ग्राम टगोनिया के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम सभा के सभी संभ्रांत सम्मानित नागरिकों के साथ चुनाव संबंधित संवाद स्थापित किया।
सभी ग्रामवासियों को आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के आदेश व निर्देश से अवगत कराते हुए जनपद बलिया व जनपद मऊ के बार्डर स्थित सभी मतदान केन्द्रों व हाहानाला रेगुलेटर बार्डर का निरीक्षण किया। बार्डर से सटे समस्त मतदान केन्द्र ग्राम सोनाडीह थाना उभांव के मतदान केन्द्र जूनियर हाई स्कूल सोनाडीह के स्कूल कर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी भी ली। जूनियर हाई स्कूल परिसर में फुटबाल खेल रहीं छात्राओं से भी वार्ता किया। सभी छात्राओं को मिशन शक्ति, महिला सुरक्षा व स्वतंत्र लोकतंत्र के बारे में संवाद स्थापित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी ।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking