Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

अवैध शस्त्र कारतूस के साथ गौ तस्कर को दुबहड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुबहड पुलिस को एक सफलता मिली है। पुलिस ने एक गौ-तस्कर को अवैध शस्त्र और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय के सिपुर्द कर दिया है।

दुबहड थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मय फोर्स द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिरी सूचना पर अभियुक्त गोल्डेन यादव पुत्र विजय शंकर यादव निवासी बैसहां दूबे का डेरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया को जनाड़ी चौराहा के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा .315 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के सिपुर्द किया गया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking