Advertisement
rkmission
rkmission
sunbeam-kaushal
sunbeam-kaushal
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow
7489697916 for Ad Booking
बलिया

मां के जाने के बाद ननिहाल में रुके बालक का पोखरे में मिला शव, सनसनी

(पोखरे में बालक का शव मिलने की सूचना पर जुटी भीड़)

-हृदयविदारक घटना
-मृतक सुखवेंद्र रुस्तमपुर निवासी देवपूजन का दस वर्षीय पुत्र था

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : सुखपुरा थाने के असेगा गांव स्थित बड़ा पोखरा में एक दस वर्षीय बालक का शव मिलने से चारों तरफ सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव को पोखरे से बाहर निकाला और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

इलाके के रुस्तमपुर निवासी देवपूजन का 10 वर्षीय पुत्र सुखवेंद्र असेगा स्थित अपने नाना रघुनाथ राम के यहां अपनी मां के साथ आया था। दो दिन पहले उसकी मां गांव लौट गईं, जबकि सुखवेंद्र ननिहाल ही रूक गया। बताया जा रहा है कि सुखवेंद्र शुक्रवार की शाम घर से लापता हो गया। काफी खोज-बीन के बाद भी सुखवेंद्र का पता नहीं चला, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शनिवार की शाम किसी ने पोखरे में शव उतराया देख शोर मचाया। मौके पर काफी भीड़ जुट गयी।

उधर खुखवेंद्र का शव देख नाना रघुनाथ राम और नानी सोनिया देवी दहाड़े मारकर रोने लगे। रो-रोकर उनका बुरा हाल था। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि पोखरे में बालक का शव मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking