Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

युवती का हत्यारा प्रेमी गिरफ्तार, सुलझी गुत्थी

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया। बांसडीह रोड पुलिस ने युवती हत्याकांड की गुत्थी सुलझा को सुलझा दिया है। मामले में दोषी युवती का हत्यारा दोस्त गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से वह हथियार भी जब्त हुआ। पुलिस अधीक्षक ने रहस्योद्घाटन किया।

गौरतलब हो कि 23 मई को बांसडीह रोड अन्तर्गत टाउन पॉलिटेक्निक परिसर में स्थित हास्टल के पीछे एक युवती का शव मिला था। पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण कर अनावरण का निर्देश थानाध्यक्ष बांसडीह रोड को दिया था। काफी प्रयास के बाद युवती की शिनाख्त हो पायी। थानाध्यक्ष बांसडीहरोड सुनील कुमार लाम्बा जांच-पड़ताल में जुटे थे।
रविवार को रोहित सिंह पुत्र जितेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह (निवासी कछुआ, थाना दुबहड़) को बांसडीह रोड स्टेशन मोड़ से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से अवैध कट्टा व दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक रोहित सिंह ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतका से उसकी दोस्ती थी। 22 मई को टाउन पालिटेक्निक विद्यालय में मेरी महिला दोस्त (मृतका) के साथ विवाद हो गया, जिसमें मैने उसकी गला घोट कर हत्या कर दी थी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking