Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

समाजवादी पार्टी और अखिलेश जी के लिए वरिष्ठ सपा नेता शशिकांत चतुर्वेदी गांव-गांव

-विधानसभा चुनाव मिशन 2022
-नवका गांव से शुरू होकर हल्दी गांव तक पहुंची सपा की जन संदेश यात्रा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अति प्रिय स्व. विक्रमादित्य पांडेय को अपना आदर्श मान जनता जनार्दन की सेवा का संकल्प लिए राजनीति करने वाले सपा राज्य कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य शशिकांत चतुर्वेदी अखिलेश यादव जी को सीएम बनाने के लिए गांव गांव पहुंचने का अभियान प्रारंभ किया है।रविवार को भी सपा नेताओं का आधा दर्जन गांवों में गया।


जन संदेश यात्रा के क्रम में रविवार को भी उनकी यात्रा आधा दर्जन गांवों में पहुंची। नवका गांव से प्रारंभ हो यात्रा हल्दी गांव तक गई यात्रा में सभी को समाजवादी पार्टी के सिद्धांतों को बताया गया। जन संदेश यात्रा के माध्यम से शशिकांत चतुर्वेदी ने लोगों के बीच भाजपा सरकार के कुकर्म और समाजवादी पार्टी की अच्छाई को बताया। लोगों से सिफारिश किया कि 2022 में अखिलेश यादव जी की सरकार बनाएं ताकि देश और प्रदेश को बिकने से बचाया जा सके। यात्रा नवका गांव से शुरू होकर नेम छपरा, हास नगर, उदवन छपरा होते हुए रतन छपरा होकर हल्दी पहुंची और वहीं समारोह पूर्वक रविवार की समाप्ति हुई। यात्रा का लोगों ने जगह जगह स्वागत किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking