Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

स्मृति दिवस पर याद किए गए शहीद पं. रामदहिन ओझा

(शहीद रामदहिन ओझा को माल्यार्पण करते नेता प्रतिपक्ष)

रविशंकर पांडेय
बांसडीह (बलिया) : स्वतंत्रता के असहयोग आंदोलन में बलिया के प्रथम शहीद पण्डित रामदहीन ओझा की स्मृति दिवस पर आज बाँसडीह डाकबंगला स्थित शहीद प रामदहिंन ओझा के प्रतिमा पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक सगठनों के नेताओं एवं पदाधिकारियों व आमजनों ने माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि देश आज हम स्वंत्रता के महानायकों के बल पर ही जिंदा हैं। आजादी की लड़ाई में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद सेनानियों के ऋण से कभी भी यह देश उऋण नही हो सकता पर दुःखद सत्य है कि वर्तमान युवा पीढ़ी शहीद सेनानियों को भूलती जा रही है।

भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने कहा कि सेनानियों के योगदान को कभी भी भुलाया नही जा सकता। उपस्थित लोगों ने शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पंडित रामदहिंन ओझा अमर रहे ,भारत माता की जय के नारों से पूरा माहौल को देशभक्त बना दिया। पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, हरेन्द्र सिंह , समाजसेवी राकेश मिश्र के नेतृत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शशिभूषण मिश्र नन्हे, पूर्व सभासद अवनीश पाण्डेय चिन्टू, शमशुलहक अंसारी, पूर्व सभासद श्रवण पाण्डेय, सभासद राजेश तुरहा, अजय पाण्डेय गुड्डू, अशोक मिश्र, अभिषेक कुमार निखिल जी, सुमित रंजन रावत, गुड्डू मिश्र विनोद शंकर दूबे, डीकेशुक्ला, मृदुल ओझा, अभिषेक मिश्र मिंटू, मंटू सिंह बाबा, दिग्विजय सिंह छोटू, सत्यम सिंह सन्नी, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

अंत में शहीद पण्डित रामदहीन ओझा स्मारक समिति के मंत्री प्रतुल कुमार ओझा ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking