Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति

आने वाले दिनों में आमने-सामने होना पड़ सकता हैं बलिया के दो सांसदों को

-सदस्य विधान परिषद चुनाव
-लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त पुत्र के लिए तो राज्यसभा सांसद नीरज शेखर भतिजा के लिए मांगेंगे टिकट

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : विधानसभा चुनाव 2022 के पहले ही एक ऐसी स्थिति आ सकती है जिसमें बलिया के लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर में ताकती जंग हो सकती है। कारण होगा विधान परिषद चुनाव के लिए टिकट पाने की जंग। विधान परिषद के सदस्य हैं रविशंकर सिंह पप्पू जो राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के भतीजे हैं। और टिकट की चाहत रखे विपुलेन्द्र सिंह सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के पुत्र।

एमएलसी रविशंकर सिंह का वह भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार होंगे और पूरे मनोयोग से चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में सांसद नीरज उनके लिए ताकत लगाएंगे यह कोई क ने वाली बात नहीं है। इसी सीट पर चुनाव लड़ने की मंशा लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के पुत्र विपुलेन्द्र प्रताप सिंह सोशल मीडिया के माध्यम से जारी कर चुके हैं। यदि वह भी दावा करते हैं तो उनके लिए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ताकत लगाएंगे यह भी तय है। ऐसे में एक टिकट के लिए दो सांसदों के परिजन प्रयास करेंगे तो पार्टी किसको टिकट देगी यह तो पार्टी ,समय पर ही तय करेगी। लेकिन टिकट के लिए दो सांसदों की जोर आजमाइश बलिया देखेगी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking