Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राज्य

गरीब बेटियों का “दांपत्य सूत्र बंधन” राजशी अंदाज में होगा

-मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह
-आयोजक संयोजक प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी जुटे मनोयोग से
-जिला स्तरीय अधिकारियों संग किया तैयारी बैठक, तैयारी की समीक्षा भी

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : फेफना से सटे ग्राम सभा कपुरी में 5 दिसंबर को होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। आयोजक संयोजक प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी मनोयोग से गरीब बेटियों का राजशी दांपत्य सूत्र बंधं की तैयारी पर नजर रखे हुए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ तैयारी की समीक्षा भी किया।

मंत्री ने कार्यक्रम के लिए तैयार किए गए भव्य मैदान में ही सामूहिक विवाह से जुड़ी सभी प्रकार की व्यवस्था के बारे में भी चर्चा किया। प्रदेश सरकार के मंत्री तिवारी ने कहा कि इस भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 551 जोड़ों का विवाह होना सुनिश्चित है, लेकिन रजिस्ट्रेशन ज्यादा हो जाने की वजह से यह संख्या बढ़ भी सकती है। बताया कि सभी जोड़ो का विवाह उनके जाति धर्म के रश्म-रिवाज से होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा किया कि गरीब वर्ग के लोगों की शादी कराना पुनीत कार्य कार्य है लिहाजा इसमें सब का सहयोग जरूरी है। बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार, समाज कल्याण अधिकारी अभय सिंह समेत दर्जनभर से ऊपर जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking