बलिया : गडवार थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से गैंग रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है।
बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम किशोरी अपने घर से शौच के लिए गई थी। इसी बीच, मनबढ़ दो युवकों ने उसके साथ जबरिया मुंह काला किया। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता के पिता ने गड़वार थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ गैंग रेप का मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन कर रही है। गड़वार थानाध्यक्ष ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Related Articles
श्री शिव प्रसाद गुप्त इंटर कॉलेज टीकादेवरी नगपुरा में लक्ष्मी श्री पवन का डंका
-यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम -हाईस्कूल में बेटी ने तो इंटरमीडिएट में बेटे ने किया कालेज टाप शशिकांत ओझा बलिया : श्री शिव प्रसाद गुप्त इंटर कालेज टीकादेवरी नगपुरा में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर परीक्षा का परिणाम बेहतर रहा। हाईस्कूल की लक्ष्मी श्री ने तो इंटर मीडिएट में पवन सोनी ने कालेज टापर होने का […]
गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने की सिकंदरपुर में तैयारी समीक्षा, दिया पूरे अंक
-केंद्रीय गृहमंत्री की जनसभा -पूर्व विधायक संजय यादव के आवास पर हुई तैयारी की समीक्षा बैठक -क्षेत्रीय अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डा. धर्मेंद्र सिंह रहे समीक्षा अधिकारी शशिकांत ओझा बलिया : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सिताबदियारा जनसभा को लेकर भाजपा कितनी गंभीर है सोमवार को सिकंदरपुर में उस वक्त देखने को मिला जब क्षेत्रीय […]
प्रादेशिक विकास दल की क्रीड़ा प्रतियोगिता में गोपाल जी महाविद्यालय का जलवा
शशिकांत ओझा बलिया : युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकाश दल के तत्वाधान में रेवती में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में गोपाल जी महाविद्यालय रेवती के छात्रों का जलवा रहा। महाविद्यालय की छात्राओं ने कई खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोपाल जी महाविद्यालय रेवती के छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कब्बडी प्रतियोगिता में बालिका […]

