


-बांसडीह कोतवाली का मामला
-पीड़िता की तहरीर पर 376D ,IPC 5G/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
रविशंकर पांडेय
बांसडीह (बलिया) : देश में दुष्कर्म पर कानून पारित होने के बाद भी ऐसे मामले थमते नही दिख रहे हैं। और हवसी दरिंदों की दरिंदगी बढ़ते ही जा रही है। जिले के बांसडीह थाना अंतर्गत एक गांव से ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पुलिस ने पीड़िता की तरहरीर पर कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार उक्त थानांतर्गत एक गांव की 15 वर्षीय नाबालिग रविवार को शौच करने गई थी। जहाँ गांव के ही चार युवकों ने बिंद बस्ती के पश्चिम दिशा बागीचे में ले जाकर सामूहिक बलात्कार किया। हालांकि पुलिस की माने तो सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई। मंगलवार के शाम को बांसडीह इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए सभी चार आरोपी आदित्य बिंद पुत्र अशोक ,सुनील पुत्र राजेन्द्र,भोला पुत्र दिनेश ,धनु पुत्र गगासागर मंगलवार को मैरिटार चौराहा से पकड़ लिये गए हैं। वहीं धारा 376 D/ IPC 5G/6 पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
9768 74 1972 for Website Design