बलिया : पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के सपा में शामिल होने के बाद बैरिया क्षेत्र में प्रथम आगमन पर सुरेमनपुर में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि मुझे आज समाजवादी कार्यकर्ता होने पर गर्व है। मैं न तो किसी महत्वाकांक्षा के लिए गया था,और ना ही किसी महत्वाकांक्षा के लिए आया हूं। मैं 2022 समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। आगामी उतर प्रदेश का चुनाव यह तय करने जा रहा है कि इस देश में लोकतंत्र बचेगा कि नहीं। उन्होंने द्वाबा के वर्तमान हालात पर बोलते हुए कहा कि द्वाबा में सड़कें खराब है। बाढ़ से लोग बेहाल है, पर यहां के जनप्रतिनिधि उदासीन हैं और सपा कार्यकर्ताओं उत्पीड़न करा रहे हैं। इस मौके पर उपस्थित सभी सपा नेताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तारकेश्वर मिश्र, नारद राय, जयप्रकाश अंचल, सुभाष यादव, सूर्यभान सिंह, मनोज सिंह, राहुल सिंह, विनायक मौर्य, मनोज यादव (पूर्व प्रधान), प्रमोद यादव, शैलेश सिंह, उमेश यादव, हरेराम यादव, लालू यादव, शामू ठाकुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजप्रताप यादव और संचालन अजय सिंह ने किया।
Related Articles
कोतवाली बलिया पुलिस के हत्थे चढ़े दो बाइक चोर
-पुलिस को सफलता-गिरफ्तार चोरों के कब्जे से पुलिस को मिली चोरी की सात बाइक बलिया : पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने तथा चोरी गयी मोटर साइकिलों की बरामदगी एवं वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना […]
अपनी माता जी की सातवीं पुण्यतिथि पर स्मृति सिंह ने किया बड़ा दान
-रीयूजेबल सेनेटरी पैड वितरण -राजकीय बालिका गृह बनरही में सांवासिनीयों को जिलाधिकारी ने किया वितरण बलिया : मातृ ऋण से उऋण तो जीवन भर नहीं होया जा सकता है पर संतान की कृति ही इस विषय में विशेष बल देती है। उसी फर्ज की अदायगी करती रतसर कला गांव की प्रधान रहीं सुश्री स्मृति सिंह […]
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पांच बहनों का भाई मरा, शोक कोहराम
बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल हल्दी के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से ग्राम सभा भरसौंता (नयी बस्ती) निवासी रमेश पाल (40साल) पुत्र कन्हैया पाल की शनिवार की देर शाम मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रमेश […]

