Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति

पूर्व मंत्री विक्रमादित्य पांडेय को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया नमन

-सपा मुख्यालय पर आयोजित था कार्यक्रम

-पूर्व मंत्री के जीवन पर आधारित स्मरिका का अखिलेश यादव ने किया विमोचन
-सपा राज्य कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य शशिकांत चतुर्वेदी ने कराया है प्रकाशित

शशिकांत ओझा, लखनऊ

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता रहे मुलायम सिंह यादव के अतिप्रिय पूर्व मंत्री स्व. विक्रमादित्य पांडेय पर प्रकाशित स्मरिका का विमोचन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ सपा मुख्यालय के लोहिया सभागार में किया। स्मरिका वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेता राज्य कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य शशिकांत चतुर्वेदी ने प्रकाशित कराई है।
समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर बलिया जिले के समाजवादी पार्टी के सदस्यों को अखिलेश यादव ने बुलाया था। मुख्य तौर पर आयोजित कार्यक्रम के बीच में ही शशिकांत चतुर्वेदी द्वारा तैयार करायी गयी स्मरिका का विमोचन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया। उनके साथ उपस्थित सभी ने स्मरिका की प्रति ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विक्रमादित्य पांडेय जी को याद और नमन किया। शशिकांत चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अमर शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम भेंट के रुप में दिया गया। उनके साथ जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष विश्राम यादव, यशपाल सिंह, सपा महा सचिव राजन कन्नौजिया, अकमल नईम खां मुन्ना, साथी रामजी गुप्ता, सहित दर्जनों सपा मौजूद थे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking