बलिया : जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा एम. कॉम, एम.एससी, कृषि, बी.एससी कृषि में प्रथम चरण की काउंसिलिंग से वंचित रह गए विद्यार्थियों को द्वितीय चरण में काउंसिलिंग का मौका दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में काउंसिलिंग/ च्वायस फिलिंग की तिथि 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तय की गई है। 13 अक्टूबर को सीटों का आवंटन किया जाएगा, जिसके आधार पर विद्यार्थी 18 अक्टूबर तक आवंटित संस्थाओं में प्रवेश ले सकेंगे। इसके अलावा बीपीएड, एलएलबी, बीएलएड, बीसीए,एमएड जैसे उन पाठ्यक्रमों में भी उक्त तिथियों में काउंसिलिंग का अवसर दिया जा रहा है । जिनमें प्रवेश परीक्षा नहीं कराई गई है। संबंधित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी विवि द्वारा आवंटित संस्थाओं में 13 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच उपस्थित होकर प्रवेश करा सकते हैं।
Related Articles
छह फरवरी तक बच्चे नहीं जाएंगे स्कूल पर शिक्षक अनिवार्य रूप से आएंगे : बीएसए
बलिया: सचिव उ.प्र. बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के आदेश क अनुपालन में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत 06 फरवरी 2022 तक बलिया के कक्षा-01 से 08 तक समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, कस्तूरबा गांधी बालिका व अन्य बोर्ड के विद्यालय बन्द रहेंगे। बीएसए शिवनारायण सिंह ने उक्त निर्देश जारी किया है। कहा है […]
पूर्णाहुति और भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ श्री श्री रुद्र महायज्ञ
ऋतुराज तिवारी बिंदु’ रेवती (बलिया) । स्थानीय विकासखण्ड अन्तर्गत नवका गांव स्थित शिवालय पर चल रहे नौ दिवसीय श्री श्री रुद्र महायज्ञ का समापन यज्ञाचार्य पं राजेश कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में विद्वत ब्राम्हणों के वैदिक मंत्रोचार के बीच पूर्णाहुति के बाद विशाल भण्डारे के साथ हो गया। विशाल भण्डारे में सर्वप्रथम ब्राम्हणों ने तत्पश्चात […]
सदर तहसील पश्चिमी के विश्वंभर प्रसाद गुप्त अध्यक्ष तो ओमप्रकाश शर्मा महासचिव
-भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन -वरिष्ठ पत्रकार राकेश मिश्र “किसान बाबा” को दी गई संरक्षक पद की जिम्मेदारी शशिकांत ओझा बलिया : भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सदर तहसील इकाई पश्चिमी की एक बैठक नरहीं थाने के ठीक सामने स्थित विद्यालय कृष्णा शिक्षा निकेतन प्रांगण में सम्पन्न हुई। इस दौरान भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील सदर […]

