बलिया : जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा एम. कॉम, एम.एससी, कृषि, बी.एससी कृषि में प्रथम चरण की काउंसिलिंग से वंचित रह गए विद्यार्थियों को द्वितीय चरण में काउंसिलिंग का मौका दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में काउंसिलिंग/ च्वायस फिलिंग की तिथि 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तय की गई है। 13 अक्टूबर को सीटों का आवंटन किया जाएगा, जिसके आधार पर विद्यार्थी 18 अक्टूबर तक आवंटित संस्थाओं में प्रवेश ले सकेंगे। इसके अलावा बीपीएड, एलएलबी, बीएलएड, बीसीए,एमएड जैसे उन पाठ्यक्रमों में भी उक्त तिथियों में काउंसिलिंग का अवसर दिया जा रहा है । जिनमें प्रवेश परीक्षा नहीं कराई गई है। संबंधित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी विवि द्वारा आवंटित संस्थाओं में 13 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच उपस्थित होकर प्रवेश करा सकते हैं।
Related Articles
नगर पंचायत बांसडीह के चेयरमैन के पति अरविंद सिंह ‘मंटू’ का निधन
-शोक में डूबा नगर -लंबे समय से कीडनी की बीमारी से ग्रसित थे भाजपा नेता शशिकांत ओझा बलिया : आदर्श नगर पंचायत बांसडीह की नगर पंचायत चेयरमैन रेनू सिंह के पति अरविन्द कुमार सिंह का बुधवार को लीवर की बीमारी के कारण बलिया के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर […]
आरके मिशन स्कूल में बच्चों को वितरित किया गया वार्षिक परीक्षा का परीणाम
शशिकांत ओझा बलिया : जनपद के लब्ध विद्यालयों में शुमार सागरपाली आरके मिनन स्कूल में बुधवार को वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट बच्चों को सौंपा गया। रिजल्ट पाने की खुशी बच्चों और उनके अभिभावकों के चेहरे पर स्पष्ट दिख रही थी। रिजल्ट के बाद वहीं अगली कक्षा में बच्चों का प्रवेश कराना भी अभिभावकों ने प्रारंभ […]
गांव में हुड़दंगई करना पड़ा महंगा, 02 गिरफ्तार गए जेल
बलिया : अपराध उन्मूलन एवं अपराधियों/उपद्रवियों के गिरफ्तारी हेतु सख्त सघन अभियान के तहत रविवार को रामपुर बोहा से दो लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट के हवाले दुबहड़ पुलिस ने किया। अभियुक्तों पर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने का आरोप है। प्रहलाद पासवान पुत्र स्व0 महेन्द्र पासवान निवासी रामपुर बोहा थाना दुबहड, और सोनू पुत्र […]

