बलिया : प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेने आए बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी को नाश्ता पर शहीद मंगल पांडेय के वंशजों के यहां जाना था। सोमवार को बन्धुचक में भाजपा नेता डा. अंजनी पांडेय के घर पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने अमर शहीद मंगल पांडेय के चित्र देखा। चित्र के समक्ष शिक्षा मंत्री वेसै नतमस्तक हुए जैसे संसद प्रवेश करते प्रधानमंत्री संसद की सीढ़ी पर मत्था टेका था। नतमस्तक होकर शिक्षा मंत्री ने उन्हें प्रणाम किया। फिर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। इसके बाद सबसे मिले और वहीं पर सूक्ष्म जलपान किया। कहा कि मंगल पांडेय जी की देन है कि आज हम स्वतंत्र हैं। उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी साहू, बीएसए शिवनारायण सिंह, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सन्तोष पांडेय, डॉ अंजनी पांडेय, प्रभुनाथ पांडेय, जगन्नाथ पांडेय, विवेक पांडेय, रत्नाकर सिंह, कमलदेव सिंह, अवनीश शुक्ल, अमरेश उपाध्याय, घनश्याम पांडेय, विमल पाठक, बिट्टू मिश्र समेत ग्रामीण मौजूद थे।
Related Articles
राष्ट्र निर्माण में महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री का प्रदेय बिषय पर गोष्ठी
-जयंती पर आयोजन-जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में अभूतपूर्व रुप से हुआ आयोजन बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो कल्पलता पांडेय ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात ‘राष्ट्र निर्माण में महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री का प्रदेय’ […]
कमिश्नर व जिलाधिकारी ने सैकड़ों लोगों संग किया योगाभ्यास
-8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस -वीर लोरिक स्टेडियम में हुआ जिले का मुख्य योग दिवस योगाभ्यास का आयोजन -डीएम ने कहा स्वस्थ जीवन के लिए अपनी दैनिक दिनचर्या में जरूर अपनाएं योग बलिया : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत व जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में सैकड़ों लोगों […]
जिलाधिकारी ने किया एएनएम सेंटर का औचक निरीक्षण, दिया निर्देश
बलिया : जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सोमवार को एएनएम सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां हो रहे साफ सफाई के कार्य को देखा। साथ ही सेंटर के भवन मरम्मत कार्य का भी निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता जीएस यादव को निर्देश दिया कि भवन के मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द कराया […]

