बलिया : प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेने आए बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी को नाश्ता पर शहीद मंगल पांडेय के वंशजों के यहां जाना था। सोमवार को बन्धुचक में भाजपा नेता डा. अंजनी पांडेय के घर पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने अमर शहीद मंगल पांडेय के चित्र देखा। चित्र के समक्ष शिक्षा मंत्री वेसै नतमस्तक हुए जैसे संसद प्रवेश करते प्रधानमंत्री संसद की सीढ़ी पर मत्था टेका था। नतमस्तक होकर शिक्षा मंत्री ने उन्हें प्रणाम किया। फिर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। इसके बाद सबसे मिले और वहीं पर सूक्ष्म जलपान किया। कहा कि मंगल पांडेय जी की देन है कि आज हम स्वतंत्र हैं। उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी साहू, बीएसए शिवनारायण सिंह, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सन्तोष पांडेय, डॉ अंजनी पांडेय, प्रभुनाथ पांडेय, जगन्नाथ पांडेय, विवेक पांडेय, रत्नाकर सिंह, कमलदेव सिंह, अवनीश शुक्ल, अमरेश उपाध्याय, घनश्याम पांडेय, विमल पाठक, बिट्टू मिश्र समेत ग्रामीण मौजूद थे।
Related Articles
प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने किया लोगों को मतदान के लिए जागरूक
-मतदाता जागरूकता अभियान-प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली में हुआ आयोजन अभिभावकों की भी लगी भीड़राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजन-जिला निर्वाचन कमीशन ने प्रतिमा उपाध्याय पीहू को बनाया है अपना स्वीप आईकॉन बलिया : मिशन 2022 विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल तो तैयारी में हैं ही निर्वाचन आयोग भी तैयारी में जुट […]
युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
बलिया : नरही थाना क्षेत्र के नसीरपुर मठ में रविवार की रात फांसी का फंदा बनाकर एक युवती मौत को गले लगा लिया। सोमवार की सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन उसे जगाने पहुंचे तो वहां का नजारा देख दंग रह गये। पुलिस ने युवती के शव को […]
बेसिक शिक्षा परिषद के 91 शिक्षक-शिक्षिका सम्मानित, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त पीहू उपाध्याय को मिला विशेष सम्मान
-शिक्षक दिवस सम्मान-मुख्य अतिथि राज्यमंत्री आनंद शुक्ल ने दिया स्व-प्रेरणा का संदेश कहा सेवा भाव से बच्चों के चरित्र और ज्ञान की दे रहे शिक्षा बलिया : बेसिक शिक्षा को नई ऊंचाई देने में जुटे शिक्षकों को सम्मानित करते हुए राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने ‘स्व-प्रेरणा’ का संदेश दिया। कहा कि आपने अपनी सोच और […]

