Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

संयुक्त किसान मोर्चे ने फूंका पीएम सीएम अडानी अंबानी का पुतला

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बृजेश दुबे
गड़वार (बलिया) : संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले क्षेत्र के बरवां चट्टी पर शनिवार को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, अडानी व अंबानी का पुतला दहन किया गया।

पीएम सीएम का पुतला दहन करता किसान मोर्चा

किसान विरोधी नीतियों व लखीमपुर कांड के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक जनार्दन सिंह ने बताया कि सरकार अगर अपनी बात से पीछे नहीं हटती है तो 18अक्टूबर को किसान रेल की पटरियों पर उतरकर ट्रेन रोकने का काम करेंगे। कहा कि सरकार तत्काल विभिन्न सरकारी चीजों का निजीकरण करना बंद करे। इस मौके पर सदर तहसील संयोजक शिवानन्द वर्मा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज गोंड, लक्ष्मण शर्मा, सुदर्शन चौहान, संतोष यादव, ताराराम आदि मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking