Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

अपहरण की घटना का सफल अनावरण, अपहृत बालक की सकुशल बरामदगी

-पुलिस को कामयाबी
-पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने थाना परिसर में किया घटना का रहस्योद्घाटन
-पांच अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, मोबाइल व सिमकार्ड बरामद

बलिदान : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में फिरौती के लिए 12 वर्षीय कृष्णा सोनी का अपहरण करने वाली टीम को बलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर अपहृत बालक को मुक्त करा दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल और सिमकार्ड भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने सिकंंदरपुर थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का सफल अनावरण किया तथा पुलिस टीम को 25000 रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की।

(अपहरण की घटना का सफल रहस्योद्घाटन)

21 जनवरी को वादी कैलाश चन्द्र प्रसाद थाना सिकन्दरपुर, जनपद बलिया द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दिया गया कि उनका लड़का कृष्णा सोनी उम्र 12 वर्ष जो 20 जनवरी को सायं दुकान से घर लौटा था तथा घर वापस नही आया । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर तत्काल मु0अ0सं0 26/2022 धारा 363 भादवि0 पंजीकृत किया गया । घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर द्वारा तत्काल 05 टीमों का गठन किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ अखिलेश कुमार के दिशा निर्देश में बलिया पुलिस द्वारा आस पास के सभी जनपदों में संदिग्धो एवं अन्य राज्यों में भी संदिग्धों की जांच की गयी । इसी बीच अपहृत को छोड़ने के एवज में अपहृत के पिता से अभियुक्तगण द्वारा फिरौती की मांग की जाने लगी जिसके क्रम में इस पूर्णतः ब्लाइण्ड केस को टेक्निकल एवं मैनुअल तकनीक के माध्यम से अनावरण किया गया और 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा इस घटना का सफल अनावरण करने वाली समस्त पुलिस टीम को 25,000 रू० का नकद इनाम एवं सराहनीय कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गयी।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त

इस घटना में पुलिस ने लालू उर्फ रमन यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी मनसई करौंदी नरायनपुर थाना मधुबन जनपद मऊ, गुड़िया रामअवध यादव निवासी मनसई करौंदी नरायनपुर थाना मधुबन जनपद मऊ,
बबिता रामअवध यादव निवासी मनसई करौंदी नरायनपुर थाना मधुबन जनपद मऊ, शीला पुत्री रामअवध यादव निवासीगण मनसई करौंदी नरायनपुर थाना मधुबन जनपद मऊ तथा संजय उर्फ अटल सोनी पुत्र भरतजी सोनी निवासी मिल्की ( कस्बा सिकन्दरपुर) थाना सिकन्दरपुर,जनपद बलिया को गिरफ्तार किया।

27 पुलिसकर्मियों को मिलेगा 25000 का इनाम

राजेश प्रसाद यादव प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर, अविनाश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना उभाँव, अजय यादव एसओजी प्रभारी, संजय सरोज थानाध्यक्ष नगरा, उ0नि0 मुरारी मिश्र थाना सिकन्दरपुर तथा हे0कां0 वेद प्रकाश दूबे, हे0कां0 आलोक कुमार सिंह, हे0कां0 अनुनेश सिंह, हे0कां0 राकेश यादव, हे0कां0 दीनानाथ, कां0 राकेश यादव, कां0 अनिल पटेल, कां0 विजय कुमार राय, कां0 विनोद रघुवंशी, कां0 विकास सिंह, कां0 कृष्ण कुमार सिंह, कां0 नागेन्द्र चौधरी, कां0 जितेन्द्र गुप्ता, कां0 देवा साहनी, कां0 हृदय प्रसाद, कां0 हरिकेश यादव, कां0 जगदीश यादव, कां0 विजय यादव, कां0 सतीश गुप्ता, म0कां0 सपना सिंह, म0कां0 रीना यादव तथा म0कां0 पूजा सिंह को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र और 25000 की रकम में से धनराशि वितरित होगी।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking