Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के खिलाफ जिलाधिकारी तक पहुंची ग्रामीण महिलाएं

-दिया ज्ञापन, कार्रवाई की गुहार
-महिलाओं ने लगाया आरोप, गांव में 135 लाभार्थी देते 10 से 15 को खाद्यान

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बृजेश दुबे
गड़वार (बलिया) : क्षेत्र के शाहपुर गांव की महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व आदि शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारियों व सदस्यों पर पुस्टाहार वितरण में घोटाला करने के सम्बंधित ज्ञापन देकर जांच करवाकर कार्यवाई करने का गुहार कि।

महिलाओं ने ज्ञापन के माध्यम से शाहपुर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पर आरोप लगाया है कि ये गांव में संचालित आदि शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष व अन्य सदस्यों के साथ मिलकर गांव की पात्र गर्भवती, धात्री महिलाओं के लिए आने वाले खाद्यान में घोटाला कर रहीं हैं। गांव में पात्र लाभार्थियों की संख्या लगभग 125 है लेकिन प्रति माह ये केवल 10 से 15 लोगों में ही खाद्यान व अन्य सामग्री का वितरण करती हैं। साथ ही आरोप लगाया कि महिलाओं द्वारा पूछने पर इनके द्वारा धमकाया भी जाता है। ज्ञापन देने वाली महिलाओं में फूलमती देवी, बबली, चंदा देवी, सुभावती देवी, मीरा, शर्मीला, सीमा आदि थीं।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking