Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

गिनीज़ बुक रिकार्ड धारी नेहा सिंह द्वारा 75 महिलाओं
का किया सम्मान

-सम्मान समारोह आयोजित
-देश में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के क्रम में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ आयोजन

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : देश अपना 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी है। इसी क्रम में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बलिया जिले की पहली एवं अकेली  गिनीज़ रिकार्ड धारी नेहा सिंह ने अपनी संस्था “प्राइड ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन” की तरफ से जिले की 75 महिलाओं को सम्मानित किया। नगर के बहादुरपुर काली माता मंदिर के प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सभी को सम्मान स्वरूप साड़ी एवं सेनेटरी नैपकिन दिया गया।


महिलाओं को सम्मान देने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला मंत्री कृष्णा पाण्डेय ने किया। उनके साथ नीलम सिंह, खुशी पाण्डेय, कात्यायनी पाण्डेय एवं बादल गुप्ता उपस्थित रहीं। नेहा सिंह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के 75वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनाये जा रहे महिला दिवस पर समाज के नीचे तख्ते पर काम करने वाले हर एक महिलाओं का सम्मान हो, चाहे वो सफाई करने वाली हो, घर घर में जाकर काम करने वाले महिला हो या कोई अन्य। सभी महिलाओं को साड़ी एवं सेनेटरी नैपकिन का गिफ्ट पैक, सम्मान रूप में दिया गया। नेहा सिंह काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी  से वैदिक विज्ञान में पढ़ाई कर रही है। आपने गिनीज़ रिकॉर्ड के आलावा तीन अन्य रिकॉर्ड भी बनाये हैं जैसे सोलह लाख मोतियों से भारत का नक्शा बनाकर वर्ल्ड रिकार्ड्स इंडिया में, 499 फीट कपड़े में ऊँगली के निशान से हनुमान चालीसा लिखकर यूरेशिया वर्ल्ड रिकार्ड्स में एवं दशोपानिषद पर दुनिया का पहला डिजिटल एल्बम बनाकर इंडियन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं।

महिलाओं को सम्मानित करतीं गिनीज बुक रिकॉर्डधारी नेहा सिंह

सनद रहे रसड़ा, बलिया निवासी नेहा सिंह का नाम भगवद्गीता पर आधारित मोक्ष का पेड़ नामक दुनिया की सबसे बड़ा पेंटिंग बनाने के कारण गिनीज़ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था, जो बलिया के इतिहास में पहली बार हुआ था। तब से समाज के उत्थान के लिए वह कुछ न कुछ करते आ रहीं हैं। यह पहली बार है की बलिया शहर में नेहा सिंह द्वारा एकदम अलग तरीके से इतना बड़ा आयोजन किया गया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking