Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त अध्यापक प्रतिमा उपाध्याय “पीहू” की पुस्तक “आराध्य और मैं” प्रकाशित

शशिकांत ओझा

बलिया : बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत जनपद के विकासखंड दुकान अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अमृत पाली में बतौर प्रधानाध्यापक तैनात राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त अध्यापक प्रतिमा उपाध्याय पीहू की लिखित और संपादित पुस्तक “आराध्य और मैं” प्रकाशित हो गई है। एक बेहतरीन पुस्तक लेखन के लिए उनको बधाइयां भी मिल रही हैं।

बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देने के लिए जनपद ही नहीं पूर्वांचल में विख्यात प्रतिमा उपाध्याय पीहू की वह सोच अंततः साकार ही हो गई जिसके लिए वह लगातार सोच में थी। “आराध्य और मैं” पुस्तक के द्वारा पीहू उपाध्याय ने अपने मनोभावों तथा विचारों को बाहर लाने का सफल प्रयत्न किया है। पुस्तक के लेखन के साथ उसका संपादन भी प्रतिमा उपाध्याय पीहू ने स्वयं किया। पुस्तक प्रकाशन पर पीहू के अपने बेसिक शिक्षा परिवार में बहुत प्रसन्नता है। पीहू को बधाईयों का क्रम अनवरत जारी है।

वैदिक प्रकाशन ने दिया प्रशस्ति पत्र भी

राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त अध्यापक प्रतिमा उपाध्याय पीहू द्वारा लिखित पुस्तक आराध्य और में के प्रकाशन पर वैदिक प्रकाशन ने पीहू को प्रशस्ति पत्र भी दिया है। पीहू की यह पहली पुस्तक है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking