Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जनहित के मामलों में पूरी तरह विफल है भारतीय जनता पार्टी की सरकार : राजपाल

-प्रेसवार्ता
-समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मीडिया से मुखातिब हुए राजपाल कश्यप

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों पर बिल्कुल विफल है गरीबो के पेट पर डकैती दाल रही है। गैस का दाम बढ़ाकर किचन पर डकैती डाल रहे है। पेपर लीक कराके बेरोजगारों पर डकैती डाल रहे है। यह डकैतों की सरकार है। 2022 में जनता इसे बदल देगी पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के पक्ष में आंधी है।

उक्त बातें समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता में कही। राजपाल कश्यप ने कहा कि कानपुर में जिस व्यापारी पर छापा पड़ा वह भाजपा का सदस्य है और उसके बारे गलत प्रचार किया जा रहा है। योगी प्रदेश के लिये अनुपयोगी हो गए है। प्रेस वार्ता में नारद राय,जय प्रकाश अंचल, ब्यासजी गोड, सुशील पाण्डेय “कान्हजी”, राजन कन्नौजिया, आशुतोष ओझा, मंटु साहनी, जय प्रकाश मुन्ना, बंशीधर यादव, रमेश चंद्र साहनी, हरेन्द्र गोंड़, शामू ठाकुर, रविन्द्र नाथ यादव आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking