Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

जोर का झटका धीरे से लगेगा 361 नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को

-विधानसभा चुनाव 2022
-दोनों दलों में चयनित उम्मीदवारों को देख निश्चित ही पार्टी जनों को होगा आश्चर्य

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


बलिया : विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। बलिया में तीन मार्च को चुनाव है। वैसे तो टिकट अभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में नहीं हुआ है लेकिन संभावना है कि 361 नगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों और सपा भाजपा कार्यकर्ताओं को टिकट के सवाल पर जोर का झटका धीरे से लग सकता है।

पार्टी का निर्णय वैसे तो आने ही वाला है पर उम्मीद है कि जो लोग टिकट की उम्मीद में हैं पार्टी उससे इतर ही टिकट देगी। जब तक पार्टियों का निर्णय नहीं आ जाता तब तक तो संभावनाओं का बाजार ही गर्म है पर उम्मीद है कि सपा और भाजपा के दिग्गज यहां टिकट पाने में असफल रहेंगे। भाजपा तो यहां सत्तासीन ही है और उनके विधायक सरकार में मंत्री भी। पर जन चर्चाओं पर गौर किया जाए तो लगता है यहां टिकट परिवर्तन हो जाएगा। समाजवादी पार्टी में भी अंतिम दौर तक आधा दर्जन लोग उम्मीद पाले बैठक और कार्यक्रम कर रहे हैं लगता नहीं किसे अखिलेश यादव जी अपनी साइकिल देंगे। संभावना और समय की नजाकत देख लगता है कि भाजपा और सपा को जोर का झटका धीरे से लगेगा।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking