Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

नीरज शेखर के जनसंवाद में फेफना की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

-लोकसभा क्षेत्र 72 बलिया

-राज्यसभा सांसद ने लोगों को कराया मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों से रूबरू

शशिकांत ओझा

बलिया : लोकसभा क्षेत्र 72 बलिया के भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने फेफना विधानसभा के विभिन्न स्थानों का दौरा किया। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनसंवाद कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत से लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने की बात की। भारत को वैश्विक क्षितिज पर दैदीप्यमान करने के संकल्प से सभी कार्यकर्ताओं एवं जनमानस को परिचित कराया।

नीरज शेखर ने फेफना विधानसभा के करची परिवा, सिंहाचवर, पियरिया शिव मंदिर, जगदीशपुर, कोपवा, अमाव, सुरहीं, बड़का खेत, करंजा बाबातर, शाहपुर बभनाैली, कैथवली शिव मंदिर का दौरा कर जनसभा को संबोधित किया। फेफना के दर्जनों जनसभाओं में भाजपा के जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रवादी विचार से लोगों को लगातार तीसरी बार भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत नरेंद्र मोदी जी को पुनः भारत का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। कहा कि  बलिया की जनता जिस उत्साह और उमंग के साथ मोदी जी के विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में लगी है,उसी स्वप्न के साथ विकसित बलिया का भी सम्बन्ध बहुत ही मजबूती के साथ जुड़ा हुआ है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking