Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य

झूठ बोलने की आटोमेटिक मशीन हैं अखिलेश यादव : केशव मौर्य

-विधानसभा चुनाव प्रचार
-चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उप मुख्यमंत्री फेफना विधानसभा में सपा अध्यक्ष के विरुद्ध रहे हमलावर
-केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की अपील, उपेंद्र लगाएं हैट्रिक करिए प्रयास, सरकार की योजनाओं पर प्रकाश

बृजेश दुबे
गड़वार(बलिया) : विधानसभा चुनाव छठवें चरण चुनाव प्रचार के अंतिम दिन फेफना विधानसभा क्षेत्र के दामोदरपुर मोड़ के समीप मैदान में प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी के समर्थन में आयोजित जनसभा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोगों को संबोधित किया। उप मुख्यमंत्री ने सपा व अखिलेश यादव पर जमकर हमलावर दिखे। कहा कि सपा कभी भी गरीब कल्याण विकास के नाम पर जनता से वोट नहीं मांग सकती है।अखिलेश यादव झूठ बोलने की आटोमेटिक मशीन हैं। इनके जैसा झूठा नेता खोजने पर भी नहीं मिलेगा।

चुनावी जनसभा में कहा कि सपा व बसपा सांप नाथ व नेवला नाथ का गठबंधन कर भी भाजपा का कुछ नहीं बिगाड़ पाए। कहा कि अब सपा बसपा का समय खत्म हो गया है। योगी जी पांच सालों में सपा व बसपा के नेताओं व गुंडों द्वारा कब्जा की गई गरीबों की जमीनों पर बुल्डोजर चलवाकर जमीन खाली कराए है।बुलडोजर अवैध जमीनों पर चलता है तो अखिलेश यादव को लगता है कि बुल्डोजर उनके सीने पर चल रहा है। कहा कि हमारा लक्ष्य गरीब,किसान व आमजन का विकास है जबकि विपक्षी पार्टियों का लक्ष्य जन विरोधी,घिनौना व गरीबों के विरुद्ध है। 10 मार्च को जनता के भाजपा के पक्ष में भारी जनादेश के बाद सपा का नाम समाप्त पार्टी हो जाएगा। लखनऊ के खजाने की चाभी फेफना विधानसभा में है। कहा कि आज मोदी देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने अपना जीवन माँ भारती व गरीबों की सेवा में न्योछावर कर दिया है। देश व प्रदेश विकास की तरफ अग्रसर है। उपस्थित लोगों से प्रत्याशी उपेन्द्र तिवारी को मत देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किये। भृगु बाबा, जंगली बाबा, हर हर महादेव व भारत माता के जयकारे से अपना सम्बोधन समाप्त किया।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत माता की जयकारे के बाद अपने सबोधन में कहा कि पांच साल में योगी के नेतृत्व में सरकार ने प्रदेश से गुंडाराज,माफिया राज खत्म किया। पहले तुस्टीकरण की राजनीति होती थी।पांच सालों में सरकार ने किसी का भी बिना जाति धर्म पूछकर सबका विकास किया है। सरकार की सभी उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि 10 मार्च को पुनः भाजपा की सरकार बनने पर छात्रों को टेबलेट, एक लाख महिलाओं को क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा। कहा कि बेरोजगारी दूर की जाएगी।अब हर घर नल व नल से स्वच्छ जल पहुंचाया जाएगा

। संबोधन के अंत में उपेन्द्र तिवारी को पुनः हैट्रिक लगाकर विधायक बनाने की अपील किये। कार्यक्रम के पूर्व उप मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री का माला पहनाकर स्वागत राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी, सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित सिंह कल्लू ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन किया। इस मौके पर टुनटुन उपाध्याय, विजय प्रकाश वर्मा, मुन्ना चौरसिया, अंजनी ओझा, विजय गुप्ता, सुशील चौरसिया आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व संचालन राजीव मोहन चौधरी ने किया। जनसभा में महिलाओं की भी काफी भीड़ रही।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking