Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के प्रथम आगमन पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत

-भारतीय जनता पार्टी
-राज्सभा सांसद नीरज शेखर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह आए साथ
-राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा भी रहे संग

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


शशिकांत ओझा


बलिया : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के प्रथम आगमन पर रविवार को पूरे जनपद में जगह जगह ऐतिहासिक भव्य स्वागत अभिनंदन हुआ। जिलाध्यक्ष को लखनऊ से ही राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी व पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा लेकर आए। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से ही स्वागत का क्रम प्रारंभ हुआ तो रात्रि भाजपा कार्यालय तक जारी रहा।


जिलाध्यक्ष का काफिला लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होकर बलिया में दाखिल हुआ। जिलाध्यक्ष का काफिला बहुत ही शानदार था। रसड़ा से नगरा, सिकंदरपुर, सुखपुरा, गड़वार, फेफना होकर बलिया में जैसे जैसे काफिला बढता गया भीड़ बढती ही गई। जिला कार्यालय पहुंचनें में रात हो गई। हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस दौरान जिलाध्यक्ष के स्वागत में जुटे रहे। जिलाध्यक्ष के स्वागत में पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व मंत्री आनंदस्वरूप शुक्ल, पूर्व मंत्री राजधारी, पूर्व मंत्री छट्ठू राम, पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख केशव चौधरी आदि जगह जगह स्वागत में मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking