-विधानसभा चुनाव 2022
-पहले दिन फेफना से मंत्री उपेंद्र तिवारी तो बेल्थरारोड से छट्ठू राम ने किया पर्चा दाखिल


बलिया : विधानसभा चुनाव बलिया जिले में छठवें चरण में तीन मार्च को होना प्रस्तावित है। उसके लिए शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। पहले दिन भाजपा का जलवा रंग दिखा। दो क्षेत्रों फेफना और बेल्थरारोड से उम्मीदवारों ने अपना पर्चा भरा। नामांकन में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और रवींद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा।


भाजपा के दो विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारों ने पहले ही दिन नामांकन करने का प्रोग्राम रखा। फेफना में मंत्री उपेंद्र तिवारी और बेल्थरारोड में छट्ठू राम। नामांकन के पहले दिन भाजपा का जलवा दिखा। फेफना उम्मीदवार खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर कोटवा नारायणपुर के मुक्तिनाथ जी के दर्शन के पश्चात नामांकन को निकले।




जगह जगह भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। फेफना में जबरदस्त स्वागत हुआ। फेफना से राज्यसभा सांसद नीरज शेखर भी उनके साथ हुए।मुख्यालय पहुंचने मे ं मंत्री को विलंब हुआ इस कारण उन्हें दौड़ लगानी पड़ी कलेक्ट्रेट में। उधर बेल्थरारोड से आए छट्ठू राम के साथ सांसद रवींद्र कुशवाहा रहे। बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी बलिया दोनों के पर्चा दाखिला कार्यक्रम में रहे।
