Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

पन्ना प्रमुख तक पहुंचेगा भारतीय जनता पार्टी का संगठन

-भाजपा सागरपाली मंडल की बैठक

-प्रत्येक पन्ना प्रमुख साथियों संग करें अपने पन्ने के 60 मतदाताओं के मतों का हिसाब

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भारत ही नहीं दुनिया के सबसे प्रभावी राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का संगठन यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी को और मजबूत करने में मनोयोग से जुट गया है। बगल के प्रांत बिहार के पार्टी नेता विधानसभा क्षेत्र के मंडल स्तर पर जुड़ दिल दिमाग लगा रहे हैं। भाजपा सागरपाली मंडल की बैठक इसीक्रम में सोमवार को हुई। बिहार के बक्सर के वरिष्ठ नेता हिमांशु चतुर्वेदी और आदित्य पांडेय की मौजूदगी रही।

बैठक में हिमांशु चतुर्वेदी ने सभी से संगठनात्मक परिचय प्राप्त किया।इसके बाद हिमांशु ने कार्यकर्ता गणों को चुनाव में प्रभावी बढ़त के विषय में विस्तार से बताया। निर्धारित हुआ कि मंडल सागरपाली के सभी बूथ प्रमुख और पन्ना प्रमुख स्तर पर संगठन बैठक करेगा। पन्ना प्रमुखों से निवेदन किया कि वे स्वयं अपने 60 मतदाताओं की स्थिति जाने और संगठन को अवगत कराए।

इससे पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, विधानसभा प्रभारी राजीव मोहन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अंजनी राय, प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी के भाई कमलेश तिवारी ने भी संबोधित किया और सरकार की उपलब्धि और चुनाव फतह का मंत्र शेयर किया। बैठक में अनुसूचित मतों पर ध्यान देने की आवश्यकता पर भी विचार हुआ। बैठक में भोला ओझा, वीरबल मिश्रा, बृजमोहन राय, अजय सिंह, प्रियंका दूबे, सनातन पांडेय, प्रकाश सिंह छोटू, दुर्गेश राय, संदीप पासवान, संतोष राय, संजय दूबे, अशोक गुप्ता आदि मौजूद थे। संचालन मंडल महामंत्री विक्की सिंह ने किया। अंत में सभी ने फेफना विधानसभा सीट को पुनः भारी मतों से जितने का संकल्प लिया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking