Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

आधुनिक बच्चों के दिल दिमाग में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने का प्रयास है यह परीक्षा

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण

-गायत्री शक्तिपीठ परिसर में आयोजित हुआ पुरस्कार वितरण समारोह

-नगर मजिस्ट्रेट डा. सुरेश प्रसाद सपत्नीक रहे आयोजन मुख्य अतिथि

शशिकांत ओझा

बलिया : आधुनिक परिवेश और शिक्षा के साथ बढ रहे पाश्चात्य संस्कृति को कम करने व आधुनिक बच्चों के दिल दिमाग में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने का प्रयास भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा है। उक्त बातें गायत्री शक्ति मिशन के उप जोन प्रभारी प्रमोद राय ने कहीं। वे रविवार को गायत्री शक्तिपीठ के सभागार में आयोजित परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह में बोल रहे थे। आयोजन के मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट डा. सुरेश प्रसाद सपत्नीक रहे।

गायत्री शक्तिपीठ परिसर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। जनपद भर में आयोजित परीक्षा के परिणाम के बखद प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट डा. सुरेश प्रसाद ने विजेताओं को संबोधित करते हुए शिक्षा का मंत्र और आशीर्वाद दिया। विजेताओं को मेडल, घड़ी, कलम और प्रशस्ति पत्र अंगवस्त्रम के साथ सम्मानित किया गया। परीक्षा में सहयोग करने वाले शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधकों को सम्मान पत्र और अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। गायत्री शक्तिपीठ प्रभारी विजेंद्र नाथ चौबे ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन किया। परीक्षा के जनपद प्रभारी रहे प्रमिल दुबे ने सभी का आभार जताया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking