Advertisement
rkmission
rkmission
sunbeam-kaushal
sunbeam-kaushal
rkmission
sunbeam-kaushal
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति

पूर्व सांसद भरत सिंह की भी बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी

-मिशन 2022
-कहा बैरिया और बलिया नगर जहां से पार्टी कहेगी हम हैं जंग को तैयार
-विधानसभा क्षेत्र फेफना में उपेंद्र तिवारी को हरी झंडी यहां से मन नहीं

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : मिशन 2022 को लेकर सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी में भी जंग तेज होती दिखने लगी है।पिछले विधानसभा चुनाव में नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल को टिकट दिलाने के लिए अपना सबकुछ न्योछावर करने वाले पूर्व सांसद भरत सिंह ने ही अपने तब के प्रिय शिष्य के विरुद्ध ताल ठोक दिया है. बड़ी जिम्मेदारी से भरत सिंह ने कहा कि पार्टी का हुकूम होगा तो वह बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र में भी चुनाव लड़ेंगे। भरत सिंह ने बैरिया से भी टिकट मांगा है। बैरिया से विधायक रहने के नाते उनके इस निर्णय पर ताज्जूब नहीं पर आनंद स्वरूप की सीट पर टिकट मांगना चर्चा का विषय है।


पूर्व सांसद भरत सिंह ने पिछले विधानसभा चुनाव में आनंद को टिकट दिलाने के लिए सबकुछ दाव पर लगाया था। आनंद को टिकट मिला भी और वह निर्वाचित भी हुए। योगी आदित्यनाथ ने उन्हें मंत्री भी बनाया और वे राज्य मंत्री हैं भी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य नागेंद्र पांडेय तो अपने मंत्री के विरुद्ध जनजागरण कर ही रहे थे पूर्व सांसद भरत सिंह ने भी अब दावा कर दिया है। अब आनंद स्वरूप शुक्ल की टिकट वाली लड़ाई ही पेचीदा हो गई है। भरत सिंह ने हालांकि जिले की अपनी तीन सीटों में दो पर दावा कर मंत्री उपेंद्र तिवारी को राहत दी है पर नगर विधानसभा क्षेत्र की चर्चा कर यहां के गणित को कठिन कर दिया है।
आनंद स्वरूप शुक्ल वाली सीट से टिकट की चर्चा को लोग दूसरे हिसाब से देखने लगे हैं। राजनीति में कब क्या होगा यह तो शायद ही कोई जानता है पर देखिए भाजपा को नगर विधानसभा क्षेत्र में क्या होता है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking