

-स्वागत समारोह
-बलिया जनपद मुख्यालय से भी अधिक भीड़ दिखी सिकंदरपुर में
बलिया : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बलिया के टीडी कॉलेज मैदान से प्रारंभ की गई जन विश्वास यात्रा सोमवार को फूलों की नगरी के नाम से विख्यात सिकंदरपुर कस्बा में पहुंची। विधायक संजय यादव के नेतृत्व में ऐतिहासिक स्वागत हुआ।

यात्रा में उमड़ी भीड़ का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि दिन में 11:00 बजे बलिया से चली जन विश्वास यात्रा शाम को 3:00 बजे सिकंदरपुर पहुंच पाई कारण जगह जगह हजारों कार्यकर्ताओं ने यात्रा का अभिनंदन किया। सिकंदरपुर चौराहे पर आयोजित यात्रा के स्वागत समारोह को सांसद हरीश द्विवेदी, सांसद रविंद्र कुशवाहा, विधायक संजय यादव और यात्रा के नायक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा.रमापति राम त्रिपाठी ने संबोधित किया। यात्रा के स्वागत के लिए फूलों की नगरी सिकंदरपुर में लाखों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता उमड़े। सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि भीड़ इस बात का प्रमाण दे रही है की विधानसभा के चुनाव में सिकंदरपुर से एक बार फिर कमल खिलेगा और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनेगी।


सांसद रवीन्द्र कुशवाहा सभी का आभार जताया और का स्वागत किया। डा. रमापति राम त्रिपाठी ने मोदी और योगी की उपलब्धि को गिनाया। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में फिर एक बार योगी सरकार की आवश्यकता है ताकि अपराधियों के सीने पर बुल्डोजर चल सके। विधायक संजय यादव ने सभी के प्रति आभार जताया यात्रा में मंत्री उपेंद्र तिवारी, आनंद शुक्ल, पूर्व मंत्री राजधारी, अक्षय लाल यादव, रवि राय, अशोक राजभर आदि विशिष्ट जन मौजूद थे। सिकंदरपुर में स्वागत के बाद रथ बिल्थरारोड होते हुए मऊ जिले की ओर चला गया।

