बलिया

आरएसएस के जिम्मेदार सदस्य और संस्कार भारती के राष्ट्रीय अधिकारी अमीरचंद का निधन

-शोकाकुल माहौल
-भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नागेंद्र पांडेय ने घर जा जताया शोक


बलिया : बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों से प्रभावित रहे बलिया जिले के हनुमानगंज निवासी अमीरचंद जी का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नागेंद्र पांडेय ने उनके घर जाकर संवेदना जताई।

संस्कार भारती के राष्ट्रीय अधिकारी अमीरचंद अमीरचंद जी का जन्म बलिया जिले मुख्यालय से 5 किमी दूर ब्रह्माइन गांव में एक अगस्त, 1965 को हुआ था। पिता स्व. अवधकिशोर व माता का नाम गुलजरिया देवी की कुल सात में छठवीं सन्तान अमीरचंद जी की अपने धर्म व संस्कृति के प्रति रुचि बचपन से ही रही। वह आरएसएस के विचारों से हमेशा प्रभावित रहते थे। इनके परिवार का मुख्य पेशा तो व्यापार था, पर अमीरचंद जी शुरू से ही धार्मिक व आध्यात्मिक अनुष्ठानों से जुड़े रहे। सुबह-शाम संघ की शाखा में उपस्थित रहना व उसके प्रचार-प्रसार के प्रति विशेष लगाव इनके अंदर हमेशा दिखाई देता था। बाद में उन्हें संघ और समाज की ओर से सम्मान भी मिला।