उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बलिया जिले की दो विधानसभा सीटों और प्रदेश उपाध्यक्ष जी के टिकट का कोई कनेक्शन तो नहीं ?

-विधानसभा चुनाव 2022
-लखनऊ सरोजनीनगर से थी लड़ने की मंशा और वहां मिल गया दूसरे को भाजपा का टिकट
-बलिया नगर से लड़ चुके हैं चुनाव और बैरिया क्षेत्र से है दयाशंकर सिंह का करीबी रिश्ता

शशिकांत ओझा
बलिया : लखनऊ की सभी सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है। सरोजनीनगर सीट से प्रदेश सरकार की मंत्री स्वाति सिंह का टिकट कट गया है। स्वाति सिंह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष की पत्नी हैं और इस बार इस सीट से दयाशंकर सिंह के चुनाव लड़ने की संभावना थी। पार्टी ने बलिया की दो सीटों पर उम्मीदवार घोषित करना रोक रखा है अब बाजार में यह चर्चा बलवती हो गयी है कि प्रदेश उपाध्यक्ष का इन दोनों सीटों से कोई कनेक्शन है। एक से वह चुनाव लड़ चुके हैं और एक से उनका करीबी रिश्ता है।

स्वाति सिंह प्रदेश सरकार में मंत्री हैं और लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से विधायक। इस बार चर्चा थी कि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा दयाशंकर सिंह इस बार अपनी पत्नी की सीट से स्वयं चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने इस बात को स्वयं कहते हुए कहा था कि मंशा है पर पार्टी जहां से कहेगी चुनाव लड़ूंगा। दयाशंकर सिंह का बलिया सेभी कनेक्शन है।

एक बार वह नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और बैरिया से उनका करीबी रिश्ता है। संभावना है कि बलिया नगर या बैरिया से वह उम्मीदवार हो सकते हैं। शायद इन्हीं कारणों से पार्टी ने अब तक यहां उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। बलिया नगर और बैरिया दोनों सीट भाजपा के पास है। बलिया नगर की बात करें तो यहां से विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल योगी सरकार में मंत्री हैं और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव के अति करीबी। ऐसे में भाजपा के लिए बलिया सीट का निर्णय धर्मसंकट जैसा है। बैरिया से सुरेंद्र सिंह क्रांतिकारी हैं और पता नहीं ऐसे निर्णय के बाद क्या करें। अब देखना है भाजपा क्या कर रही है।