Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

बांसडीह में सपा सुभासपा कार्यकर्ताओं ने भाजपाजनों की दबंगई पर उठाया सवाल

-सपा-सुभासपा की समीक्षा बैठक
-कहा पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी ने कहा है धैर्य रखने को, भाजपा न ले परीक्षा

रविशंकर पांडेय
बांसडीह (बलिया) : विधासनभा 2022 का चुनाव सकुशल सम्पन्न होने के बाद बांसडीह विधानसभा में सपा-सुभासपा कार्यकर्ताओं ने मजबूत माहौल के बाद नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के हार के वजह की समीक्षा की। बैठक में एक तरफ कार्यकर्ताओं में आक्रोश भी देखा गया।

समीक्षा बैठक के दौरान एक स्वर में कार्यकर्ताओं ने आवाज दिया कि चुनाव में हार जीत होती है। इसका मतलब ये नहीं कि कोई दरवाजे पर चढ़कर दबंगई करे। जिस तरह से 10 मार्च को मतगणना के बाद बीजेपी के लोगों ने शराब के नशे में दरवाजे पर गाली गलौज किया वह कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। बांसडीह स्थित सपा कार्यालय पर रविवार को समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता संयुक्त बैठक किए। वक्ताओं ने कहा कि जो जीत के बाद बीजेपी विधायक के लोगों ने सपा सुभासपा के कार्यकर्ताओं व समर्थकों के घर पर तांडव मचाया वह बिल्कुल उचित नहीं। चुनाव में जीत हार लगी रहती है। रामगोविंद चौधरी किसी नाम के मोहताज नहीं हैं। बाँसडीह विधानसभा का एक एक कार्यकर्ता दिल में बसता है। और जो तांडव किया जा रहा हैं।

उसका मुहतोड़ जबाब दिया जाएगा। एक आह्वान पर सभी लोग उस कार्यकर्ता के यहां पहुँचकर उस कार्यकर्ता के साथ सभी खड़े होंगे। वक्ताओं ने कहा कि हमारे नेता राम गोविंद चौधरी सदन में बोलते थे तो मुख्यमंत्री भी उसका जबाब नहीं दे पाते थे। आज भी वो कहीं से कम नहीं है समय जवाब देगा। किंतु जो तांडव किया जा रहा है। इसके बारे में हम लोगों ने अपने नेता राम गोविंद चौधरी के संज्ञान में दिया। उन्होंने का कि समाजवादी पार्टी अनुशासित पार्टी है। आप लोग सच्चे कार्यकर्ता हैं। कौन क्या कह रहा है इसका जवाब न दें। अगर कोई ज्यादा टकराएगा तो उसे ईंट का जवाब पत्थर से दिया जायेगा। लेकिन धैर्य की जरूरत है। समय खुद जवाब दे देगा।

सुभासपा प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह, सपा युवा नेता रणजीत चौधरी, सुग्रीव राजभर, संकल्प सिंह, हीरालाल वर्मा, धीरेंद्र सिंह चुन्ना, अशोक यादव, सुभाष ओझा, बिहारी पांडेय, श्रीभगवान वर्मा, जिला पंचायत सदस्य बिजय यादव, गूँजन राजभर, विबेक तिवारी, माण्डलु सिंह, देवेंद्र यादव, रामदेव यादव, सुभाष ओझा, बिजय यादव, सज्जाद अनवर आदि रहे। बैठक की अध्यक्षता हरेन्द्र सिंह संचालन हीरालाल वर्मा ने किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking