Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भाजपा उम्मीदवार राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की “जन आशीर्वाद यात्रा” का  द्वितीय भाग 20 को

-लोकसभा क्षेत्र 72 बलिया

-मंगल पांडेय की प्रतिमा कदम चौराहे से शुरू और जयप्रकाश नगर में पूर्ण

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 में बलिया संसदीय क्षेत्र के लिए उम्मीदवार घोषित राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की जन आशीर्वाद यात्रा भाग दो का आयोजन 20 अप्रैल को होगा। द्वितीय जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ मंगल पांडेय की प्रतिमा कदम चौराहे से प्रारंभ होकर बलिया के अंतिम छोर जयप्रकाश नगर में पूर्ण होगी।

भाजपा उम्मीदवार राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की जन आशीर्वाद यात्रा कदम चौराहे से प्रारंभ होकर द्वाबा रोड में बढेगी। नगवां, दुबहड़, हल्दी, बेलहरी, रामगढ़, दूबे छपरा, दया छपरा, बैरिया, सोनबरसा, योगेंद्र गिरि की मठिया, नवका टोला कर्ण छपरा, टोला शिवन राय अठगांवा होते हुए जयप्रकाश नगर पहुंच पूर्ण होगी। नीरज शेखर का स्वागत अभिनंदन करने के लिए द्वाबा का क्षेत्र पूरी तरह उत्साहित और तैयार है। 

Advertisement
7489697916 for Ad Booking