Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भाजपा : बलिया नगर से दयाशंकर, बैरिया से आनंद स्वरूप और बांसडीह से केतकी को मिला टिकट

-विधानसभा चुनाव 2022
-जिले में पूरी हुई भाजपा गठबंधन की सूची, अब सातों सीटों पर निर्धारित हुए उम्मीदवार
-विधायक धनंजय कन्नौजिया की तर्ज पर क्रांतिकारी विधायक सुरेंद्र सिंह भी हुए पैदल

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : काफी इंतजार के बाद जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए भाजपा गठबंधन के उम्मीदवारों की सूची पूरी हो गई। भाजपा ने दो सीटों बलिया नगर और बैरिया में अपने उम्मीदवार तो निषाद पार्टी ने बांसडीह से उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित कर दी। बलिया नगर से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह तो बैरिया से प्रदेश सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल को भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया है वहीं फायर ब्रांड महिला नेता मानी जाने वाली केतकी को बांसडीह से भाजपा के गठबंधन वाले निषाद पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। विधायक धनंजय कन्नौजिया की तर्ज पर क्रांतिकारी विधायक सुरेंद्र सिंह की भी भाजपा ने पैदल कर दिया है।

भाजपा ने काफी मंथन औऋ सबको मैनेज करने के फार्मूले पर कार्य करते हुए 75 उम्मीदवारों वाली अपनी सूची जारी कर दी। बलिया नगर के विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल के प्रति जनमानस की नाराजगी के कारण उन्हें बलिया नगर नहीं दिया गया पपर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव के अति करीबी और भाजपा संगठन के प्रिय होने के कारण उन्हें पैदल नहीं करते हुए क्रांतिकारी विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट काट उन्हें थमा दिया।

(दयाशंकर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष-बलिया नगर)

आनंद स्वरूप शुक्ल बैरिया से उम्मीदवार हैं। इसी तर्ज पर लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से अपनी पत्नी और मंत्री स्वाति सिंह वाली टिकट मांगे प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को सरोजनीनगर वाली सीट नहीं देने से उनकी नाराजगी पार्टी को नहीं झेलनी पड़े और भाजपा को बलिया नगर सीट पर आनंद स्वरूप का विकल्प मगले इस लिहाज से बलिया नगर सीट प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को आवंटित हुई।

(आनंद स्वरूप शुक्ल, मंत्री–बैरिया से)

दयाशंकर सिंह भाजपा बलिया नगर सीट से पार्टी उम्मीदवार हैं। बैरिया के क्रांतिकारी विधायक कहे जाने वाले विधायक को आखिरकार भाजपा ने धनंजय कन्नौजिया की तरह आखिरकार पैदल करते हुए टिकट काट दिया। बांसडीह सीट पिछले चुनाव की तरह ही भाजपा ने गठबंधन वाले दल निषाद पार्टी को दे दिया।

(केतकी सिंह, बांसडीह)

निषाद पार्टी ने बांसडीह की फायरब्रांड नेता कही जाने वाली भाजपा नेता केतकी सिंह के नाम की मुहर लगाते हुए उन्हें ही उम्मीदवार बना नेता प्रतिपक्ष के सामने खड़ा कर दिया। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से केतकी सिंह भाजपा गठबंधन की उम्मीदवार हैं।

———————

टिकट कटने से नाराज विधायक सुरेंद्र भी होंगे मैदान में

(विधायक सुरेंद्र सिंह)

अपने संस्कारों और अनुशासन के लिए विख्यात भारतीय जनता पार्टी के नियम कायदे कानून और अनुशासन बैरिया के क्रांतिकारी विधायक कहे जाने वाले सुरेंद्र सिंह के उपर दिखा। जैसे पार्टी ने उन्हें पैदल करते हुए उनका टिकट काटा वे तुरंत बिना कमल हघ सवारी करने क़ तैयार हो गए। भाजपा विधायक ने बगावती तेवर दिखाते हुए बैरिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दल चुनाव लड़ने का निर्णय ले लिया। भाजपा टिकट पर बैरिया गए मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल को सबसे पहले अपने सहयोगी रहे विधायक सुरेंद्र सिंह का सामना ही करना होगा। सपा बसपा और कांग्रेस बाद में।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking