Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

रसड़ा में अवधेश सिंह इंजिनियर के साथ अंगड़ाई लेने का मूड बना रहा भगवा

-विधानसभा चुनाव
-क्षेत्र के लोग अब इलाके में दिख रहे नारा लगाते “रसड़ा के सम्मान में, अवधेश सिंह इंजीनियर मैदान में”

बलिया : विधानसभा चुनाव की दुंदुभी बजने वाली है। पार्टियां भी प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार तय करने की स्थिति में हैं। बात बलिया की करें तो यहां रसड़ा में बसपा और बांसडीह में सपा का गढ़ है। भाजपा यहां मजबूत उम्मीदवार देकर सीट कब्जा करने की जुगत में है। विधानसभा क्षेत्र रसड़ा में भगवा अवधेश सिंह इंजीनियर के साथ अंगड़ाई लेने के मूड में है। क्योंकि पिछली बार चुनाव लड़े पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह सपा में जा चुके हैं।

विधानसभा क्षेत्र रसड़ा से बसपा के नेता उमाशंकर सिंह विधायक हैं। भाजपा यहां से 2022 फतह करना चाहती है। अब देखना है कि पार्टी की क्या राय है। टिकट मांगने की सूची में वैसे तो आधा दर्जन लोग हैं पर भगवा यहां अवधेश सिंह इंजीनियर के साथ अंगडाई लेने के मूड में दिख रहा है। अवधेश सिंह अधिशासी अभियंता के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद लोगों की सेवा में जुटे हैं। आलम यह है कि लोग अब नारा लगाते हुए कह रहे हैं कि “रसड़ा के सम्मान में, अवधेश सिंह मैदान में”। पार्टी टिकट वितरण में कौन सा फार्मूला अपनाती है पर जनमानस अवधेश सिंह संग अंगडाई लेने की चर्चा कर रहे हैं।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking