Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सपा सहित अन्य दलों से बहुत आगे : संजय

-साक्षात्कार में बोले विधायक
-कहा 300 का आंकड़ा पार कर फिर से पार्टी बनाएंगी प्रचंड बहुमत की सरकार

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जनपद बलिया के सिकंंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक, राष्ट्रीय संगठनकर्ता वरिष्ठ नेता संजय यादव ने दावा किया कि 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अन्य पार्टियों सपा आदि से सबसे आगे है। विस चुनाव में भाजपा के टक्कर में कोई भी नहीं खड़ा है। वे बलिया समाचार से मुखातिब थे।

(बलिया समाचार से मुखातिब विधायक संजय यादव)

टिकट कटने और भाजपा छोड़ जाने वाले नेताओं से संबंधित सवाल के जबाब में कहा कि पार्टी ने सर्वे करा लिया है । पार्टी को यह तय करना है कि किस विधायक का टिकट काटना है। कहा जो भी वरिष्ठ कनिष्ठ लोग दूसरे दलों से आए हैं उनको अपने और अपने परिजनों के टिकट की चाहत और आशंका है। पार्टी में तय नहीं है इसलिए लोग दूसरे दल में जा रहे हैं। भाजपा के मूल कैडर का कोई भी नेता टिकट के चक्कर में है ही नहीं। पार्टी नेतृत्व का हर फैसला वह सख्श मानता है। पार्टी भी उसकी मेहनत को जानती है। पार्टीका हुक्म मिलने के बाद ही भाजपा जन चुनाव की तैयारी में जुटते हैं। कहा जो भी व्यक्ति जनता के बीच सफल है उसे टिकट मिलेगा। भाजपा इस चुनाव में भी 300 का आंकड़ा पार कर भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking