Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

सपा जिला प्रवक्ता ने केन्द्रीय बजट को कहा “खाली थोथा कागज”

-केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया
-कान्हजी ने केन्द्रीय बजट को पूंजीपतियों के विकास और उन्हीं के लिए बताया

बलिया : समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय “कान्हजी” ने 2022-23 के केंद्रीय बजट को पूंजीपतियों के विकास और उनके हेतु बजट कहा है। 2022-23 के आम बजट को बजट की अपेक्षा काल्पनिक साहित्य की संज्ञा दी जा सकती है। बजट खाली थोथा कागज का पुलिन्दा है।

बजट में मध्यमवर्ग के लिए आयकर में छूट में वृद्धि की जानी चाहिए थी। क्योंकि इस वर्ग ने कोरोना काल में काफी नुकसान उठाया है। इस वर्ग में छोटे व्यापारी, शिक्षक, कर्मचारी और स्वरोजगार में लिप्त लोग हैं जिनका मनोबल बढ़ाया जाना आवश्यक था। टैक्स स्लैब का दायरा बढ़ा कर अर्थ व्यवस्था के विकास में तेजी लाई जा सकती थी। इस बजट से किसान, बेरोजगार, नौकरी पेशा लोगों को निराशा हाथ लगी है। साथ ही महंगाई से राहत दिलाने के लिये कोई प्रयास नहीं किया गया है।

इस बजट में जन सुविधाओं के लिए भी कोई चर्चा नहीं की गई है। कार्पोरेट टैक्स को कम कर पूंजीपतियों को बूस्टर डोज़ दिया गया है। जबकि नौकरीपेशा लोगों के लिए टैक्स स्लैब में कोई राहत नहीं दी गई है। नई शिक्षा नीति 2021 के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए इस बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है। यह बजट देश के आम जन सामान्य को आर्थिक शक्ति प्रदान करने में पूरी तरह फेल है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking