Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सभी चरणों में चुनाव प्रचार के लिए बलिया के मिठाई लाल भारती बने सपा के स्टार प्रचारक

-विधानसभा चुनाव 2022
-बलिया का यह सपूत है समाजवादी पार्टी बाबा साहब वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष

बलिया : विधानसभा चुनाव में लिए राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की व्यस्तता बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव में प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची वैसे तो चरणवार तय किया है पर बलिया जिले के एक सपूत को सपा ने सभी चरण के लिए स्टार प्रचारक घोषित किया है। उस शख्स का नाम मिठाई लाल भारती है। मिठाई लाल भारती समाजवादी पार्टी बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

(सपा अध्यक्ष के साथ मिठाई लाल भारती)

समाजवादी पार्टी द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद डिंपल यादव सहित किरणमयनंदा, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, सहित कई दिग्गजों का नाम है। बलिया से इस फेहरिस्त में मिठाई लाल भारती का नाम सभी चरणों के लिए स्टार प्रचारकों वाली सूची में है।

सनद रहे मिठाई लाल भारती सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों और सिद्धांतों से प्रभावित होकर बसपा छोड़ सपा में आए थे। वे बहुजन समाज पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी थे। सपा के नेता मिठाई लाल भारती को सभी चरणों के लिए स्टार प्रचारक सनाए जाने से जिले के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी हर्षोल्लास है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking