Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

हीटवेव : बदल गया जिले में स्कूल संचालन का समय

शशिकांत ओझा

बलिया : जिलाधिकारी बलिया के आदेश के क्रम में भारत मौसम विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में वर्णित तथ्य के मुताबिक अप्रैल से जून 2024 के मध्य तापमान में वृद्धि एवं लू-प्रकोप की प्रबलता को देखते हुए स्कूल संचालन समय में परिवर्तन कर दिया गया है। अब विद्यालय 8 बजे से दो बजे की बजाय 7.30 बजे से 12.30 बजे तक ही चलेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह ने उक्त के क्रम में निर्देश जारी किया है।

जनपद बलिया द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधक प्राधिकरण लखनऊ के पत्र संख्या-1004/ हीट वेब/2023.24 दिनांक-19 जनवरी, 2024 में दिये गये निर्देशानुसार जनपद की हीट वेब एक्शन प्लान 2024 को अद्यतन कर लिया गया है। भारत मौसम विभाग द्वारा जारी किये जा रहे बुलेटिन एवं एडवाइजरी के आधार पर जनपद में बढ़ते तापमान के दृष्टिगत छात्र हित को देखते हुए संचालित कक्षा-01 से 08 तक तक समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन 24.04.2024 से अग्रिम आदेश तक प्रातः 7:30 बजे से मध्यान्ह 12:30 बजे तक निर्धारित कर दिया गया है।  पहले विद्यालय आठ बजे से दो बजे तक संचालित थे। जारी आदेश में बीएसए मनीष कुमार सिंह ने उपर्युक्त वर्णित समस्त विद्यालयों को निर्देशित किया है कि विद्यालय शुद्ध पेयजल एवं ओआरएस पैकेट के साथ ही आवश्यक दवाओं की उपलब्धता प्रत्येक दशा में सुनिश्चित की जाए। आउटडोर गतिविधियां तत्काल प्रभाव से रोक दी जाएं। विद्यार्थियों को लू से बचाव को जागरूक किया जाय। जागरूकता संदेशों को विद्यालय सूचना वोर्ड पर चस्पा किया जाय। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाय। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking