Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

सैकड़ों ने ली गायत्री परिवार से आध्यात्मिक दीक्षा, बने श्रीराम शर्मा आचार्य जी के शिष्य

-108 कुंडीय महायज्ञ
-गायत्री परिवार समागम में जुटे लोगों का निशुल्क नेत्र परीक्षण

बलिया : महाबीर घाट स्थित गायत्री शक्ति पीठ के प्रागंण में 108 कुन्डीय गायत्री महायज्ञ के दौरान सोमवार को सैकड़ों लोग देव निष्ठ तपोमूर्ति पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के शिष्य बने। वहीं सैकड़ों लोगों का विभिन्न संस्कार कराया गया।

हरिद्वार से आये आचार्य डा.गायत्री किशोर त्रिवेदी ने गुरु की महत्ता बताते हुए कहा कि गु छिपा हुआ रु प्रकट कर दे,गुरु वहीं है जो मनुष्य के अंदर छुपे हुए गुण व ज्ञान को प्रकट कर दें। गुरु में निष्ठा रखने वालों का गुरु कभी साथ नहीं छोड़ता। गुरुदेव कहते है तुम मेरी ओर एक कदम चलों, मैं 10 कदम चलुंगा। नदी के इस तट पर बैठे मनुष्य को नदी पार कराने लिए गायत्री नौका रुपी हैं। उसे गुरु पार कराते हैं। इस संसार रुपी वैतरणी को गुरु पार कराता है। पहली गुरु मां होती है, दूसरी गुरु पालन करने वाले पिता होते हैं व तीसरे गुरु आध्यात्मिक गुरु होते है जो भवसागर से पार करते है।बाद में संगीत के आचार्य श्रीहरि चौधरी ने संगीत के माध्यम से गुरु महत्व समझाया। सुनो युग ऋषि के जीवन पूर्ण कहानी …, आदि कई गीतों के माध्यम से गुरु महत्ता को समझाया। उसके बाद बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, मुंडन संस्कार, उपनयन संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार, आदि संपन्न हुआ। इस दौरान दिनेश पटेल, दयानंद शिववंशी, मनीषजी व भूषणजी रहे।

एक साथ जले 24 हजार से अधिक दीप

बलिया : महाबीर घाट स्थित गायत्री शक्ति पीठ के प्रागंण में सोमवार की शाम दीपयज्ञ का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें 24 हजार से अधिक दीपक एक साथ जलाये गए। यह अलौकिक दृश्य देख श्रधालु भाव- विभोर हो गये।
जिले के 17 विकास खंडों व नगर क्षेत्र के 24 वार्डों के हजारों गायत्री परिजनों ने सोमवार को हजारों की संख्या में सुबह आठ बजे से दो बजे तक यज्ञ किया। उसके बाद बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सामाजिक नाटक के जरिए समाज में शिक्षा व संस्कारों की आकर्षित किया। नारी शिक्षा पर विशेष जोर दिया। शाम पांच बजे दीप यज्ञ के दौरान हजारों दीपक एक साथ प्रज्जवलित किया। यह अद्भुत व विहंगम दृश्य देख लोग बच्चों के इस संस्कार शाला के कायल हो गये।

अखंड ज्योति हास्पिटल ने किया निशुल्क नेत्र परीक्षण

बलिया : अखंड ज्योति आई हास्पिटल सहरसपाली के तत्वावधान में सोमवार को निःशुल्क आंख का जांच किया गया। अस्पताल की ओर से ब्रजेश पान्डेय ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ पर जितने रोगियों का आंख बनने लायक है। उनका निःशुल्क आपरेशन होगा।जो रोगी फेको विधि से आपरेशन करायेगे। उन्हें 10 प्रतिशत छूट दिया जायेगा। मंगलवार को भी निःशुल्क जांच किया जायेगा। यज्ञ के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लोगों ने यज्ञ में आने वाले लोगों का चप्पल-जूता इकट्ठा करने का सराहनीय काम किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking